नाइजीरिया: चरमपंथियों ने महिलाएं और बच्चों समेत 200 लोगों का किया अपहरण | nigeria… – भारत संपर्क

0
नाइजीरिया: चरमपंथियों ने महिलाएं और बच्चों समेत 200 लोगों का किया अपहरण | nigeria… – भारत संपर्क
नाइजीरिया: चरमपंथियों ने महिलाएं और बच्चों समेत 200 लोगों का किया अपहरण

नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने दी जानकारी. (सांकेतिक फोटो)

नाइजीरिया में हिंसा के कारण विस्थापित हुए कम से कम 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट जलावन लकड़ी तलाश करते समय इस्लामी चरमपंथियों ने अगवा कर लिया. नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने यह जानकारी दी. कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके बंधक बना लिया गया.

200 से अधिक लोग अगवा

नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया है. फॉल ने कहा कि सुरक्षा साझेदारों के अनुसार, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें

47 महिलाओं का अपहरण

मिलिशिया नेताओं ने मंगलवार को बताया था कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में जिहादियों ने 47 महिलाओं का अपहरण कर लिया था. उन्होंने जिहादी विद्रोह के केंद्र बोर्नो राज्य में शुक्रवार के हमले के लिए इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) को जिम्मेदार ठहराया. इन हमलों में 2009 से अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 20 लाख विस्थापित हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: नई कार की डिलीवरी के समय शोरूम में ही नाचने लगे बुजुर्ग दंपति, कैमरे में…| ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, क्या है पूरा मामला? – भारत संपर्क| Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क| शादी के बाद रिलेशनशिप में आते हैं ये 6 स्टेज, तीसरा होता है सबसे अहम| Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश की टीम का जीत के साथ आगाज, फिर भी पॉ… – भारत संपर्क