भोलेनाथ को सहस्रधारा जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि- भारत संपर्क

0
भोलेनाथ को सहस्रधारा जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि- भारत संपर्क




भोलेनाथ को सहस्रधारा जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि – S Bharat News























रायपुर -: ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर निवासी सहयोगियों द्वारा निकटस्थ ग्राम धुसेरा में श्री दुर्गा-शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को सहस्रधारा जलाभिषेक कर श्रृंगार पूजन किया गया. पूजन में भोग प्रसाद की व्यवस्था श्रीमती आरती प्रमोद शुक्ला द्वारा की गयी थी.
संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने जानकारी दी है कि संगठन स्थापना के‌ बाद पिछले चार वर्षों से प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर्व एवं सावन माह में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर शहर एवं निकटस्थ क्षेत्रों में स्थित भगवान शिव के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना संपन्न की जाती है. आज संगठन सहयोगियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ ग्राम धुसेरा में स्थित दीवान कुटुंब के कुलदेवता भगवान बुढ़ादेव का दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया.
इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.शैलेन्द्र रिछारिया, उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं.दीपक शुक्ला, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती दीपमाला पांडेय, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती आस्था चौबे, कु.आयुषी शर्मा, पं.आलोक चौबे एवं डा.भावेश शुक्ला “पराशर” उपस्थित थे.


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जल जागृति अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जल और वन की सुरक्षा आज की…- भारत संपर्क| KKR vs PBKS: बारिश ने रोका मैच, तो स्टेडियम में बजा ऐसा गाना, फैंस में बढ़ … – भारत संपर्क| कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी…- भारत संपर्क| UP-उत्तराखंड को रेलवे का गिफ्ट, इस रूट पर चलेगी हाईस्पीड ट्रेन; यात्री खुशी… – भारत संपर्क| आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी, सरकार एक्शन ले हम साथ हैं… पहलगाम हमले…