IND vs WI 2ND ODI: कौन है आकिब नबी? वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में किया डेब्यू, ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से बनाई पहचान
आकिब नबी को डेब्यू कैप देते केएल राहुल, फाइल फोटोHighLights
- आकिब नबी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
- बारामूला एक्सप्रेस के नाम से बनाई पहचान
- केएल राहुल ने आधिकारिक तौर पर सौंपी कैप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत को अपना एक नया सितारा मिल गया है।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट की शान कहे जाने वाले आकिब नबी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है।
अपने क्रिकेट करियर का 100वां एकदिवसीय मुकाबला खेल रहे उपकप्तान केएल राहुल ने नबी को आधिकारिक तौर पर कैप पहनाई। आकिब नबी को बारामूला एक्सप्रेस नाम से भी जाना है। वह स्टार स्विंग गेंदबाज है। उन्हें नितीश कुमार रेड्डी की जगह अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।
गेंद को स्विंग कराने की महारत
यह युवा गेंदबाज दोनों तरफ गेंद को हवा में स्विंग कराने की काबिलियत रखता है। आईपीएल के बीते सीजन में नबी ने दमदार प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट में लगातार दो रणजी ट्रॉफी सीजन में घातक गेंदबाजी कर वे हर क्रिकेट प्रेमी की ज़ुबान पर छा गए थे।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को रौंदा, 147 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल, मंधाना और शेफाली का शानदार प्रदर्शन
साल 2024-25 और 2025-26 के दो रणजी सीजन मिलाकर आक़िब ने कुल 104 विकेट चटकाए थे। जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलते हुए आकिब नबी ने साल 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए पदार्पण किया था।
इसके बाद साल 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और जनवरी 2020 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। आईपीएल 2026 में आकिब ने दमदार प्रदर्शन किया था।
निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज
बता दें कि, आकिब की पहचान केवल गेंदबाज के रूप में नहीं है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 82 गेंदों पर नाबाद 114 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी रन बना सकते हैं। बारामूला एक्सप्रेस के नाम से भी आकिब को जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- टेस्ट मैच में टी-20 की तरह खेली मप्र टीम, 63.5 ओवर में 390 रन बनाकर हासिल की ट्रॉफी
Leave a Reply