IND vs WI ODI LIVE: रोहित और गिल का विंडीज गेंजबाजों पर काउंटर अटैक, दोनों बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी, भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 150 पार
रोहित शर्मा, फाइल फोटोHighLights
- गुवाहाटी में भारतीय बल्लेबाजों का काउंटर अटैक
- रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों की फिफ्टी
- 406 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। विंडीज से मिले 406 रनों के जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने भी काउंटर अटैक कर दिया है। ओपनर बल्लेबाज रोहि्त शर्मा और शुभमन गिल क्रीज मौजूद है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।
रोहित और गिल की तेज शुरुआत
भारत का स्कोर 17 ओवर में बिना विकेट गंवाए 169 रन है। रोहित शर्मा 56 गेंदों में 80 रन और गिल 50 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, ये टीम का वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
विंडीज ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद मेहमान टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर लगाया था। यह स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक ठोका। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें- टेस्ट मैच में टी-20 की तरह खेली मप्र टीम, 63.5 ओवर में 390 रन बनाकर हासिल की ट्रॉफी
गुवाहाटी में तोड़ा 389 का रिकॉर्ड
अगर वनडे इतिहास में विंडीज के सबसे बड़े स्कोर की बात करे तो यह अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले विंडीज ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे उन्होंने अब गुवाहाटी में तोड़ दिया गया।
वेस्टइंडीज के वनडे में सबसे बड़े स्कोर…
405 रन बनाम भारत, 2026
389 बनाम इंग्लैंड, 2019
385/7 बनाम आयरलैंड, 2025
381/3 बनाम आयरलैंड 2019
यह भी पढ़ें- IND vs WI 2ND ODI: कौन है आकिब नबी? वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में किया डेब्यू, ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से बनाई पहचान
Leave a Reply