Raigarh News: रायगढ़ के बेलरिया में 6 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: रायगढ़ के बेलरिया में 6 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत…- भारत संपर्क

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने गुणवत्ता पूर्ण स्टाप डैम निर्माण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत संपर्क न्यूज़ 10 मार्च 2024।  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी रायगढ़ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में जिले के रायगढ़ विकासखंड के अंतर्गत बेलरिया ग्राम में खरीफ और रबी फसलों की सिंचाई के लिए स्थानीय लोगों द्वारा स्टाप डैम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने सिंचाई सुविधा को विस्तार देने के लिए बेलरिया गांव में 6 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले स्टाप डेम के शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस स्टाप डैम के निर्माण से भूजल संवर्धन, निस्तार एवं आवागमन की सुविधा के साथ 50 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी, इस प्रकार कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र के माध्यम से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। यहां पर हितग्राही कृषकों की संस्था द्वारा स्वयं के संसाधन से सोलर संयंत्र का संचालन किया जाएगा। स्टाप डैम एवं सोलर संयंत्र के शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश जारी करने पर कृषकों में हर्ष का माहौल है जिसके लिए उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Previous articleRaigarh News: कुपोषण और एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से हो रहा पोषण पखवाड़ा का आयोजन…23 मार्च तक चलेगा पोषण पखवाड़ा अभियान
Next articleरायगढ़ जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में हुई पहली किश्त का अंतरण
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण हेतु…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल…- भारत संपर्क| धर्म पर एकदम से बदल गई PAK की सोच, मरियम नवाज बोलीं- सबका सम्मान जरूरी – भारत संपर्क| बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क