वार्डों में लगा है कचरे का ढेर, नहीं हो रहा उठाव, ठेकेदारों…- भारत संपर्क

0

वार्डों में लगा है कचरे का ढेर, नहीं हो रहा उठाव, ठेकेदारों की लापरवाही, अफसर भी नहीं कर रहे मॉनिटरिंग

कोरबा। नगर निगम द्वारा स्वच्छता में रैंकिंग लाने कवायद की जा रही है। इसके लिए इस शहर को सजाया संवारा जा रहा है। मगर दूसरी ओर निगम के वार्डों में स्वच्छ भारत अभियान पर पलीता लगाने का काम हो रहा है। जगह-जगह गंदगी का ढेर पड़ा हुआ है। कचरे का उठाव नहीं होने से यह लोगों के लिए परेशानी का संभव बना हुआ है।
नगर निगम द्वारा गली-मोहल्लों और वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेका पद्धति से कराया जाता है, लेकिन ठेकेदार इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। न तो गली-मोहल्ले की नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरे का उठाव हो रहा है। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग पखवाड़े भर बाद भी कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। इन दिनों मौसम बदल रहा है। हवा चलने से कचरा इधर-उधर बिखर रहा है। कई बार कचरा उडक़र लोगों के घर-आंगन तक पहुंच जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बार-बार सफाई करना पड़ रहा है। वहीं कई आंगनबाड़ी, स्कूलों के आसपास कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरे का उठाव नहीं होने से अंबार लग गया है। इस कारण बच्चों को गंदगी और कचरा से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पडऩे की आशंका बनी रहती है।नगर निगम ने वार्डों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के नाम पर करोडो़ं रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। गली-मोहल्लों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। कहीं आंगनबाड़ी केंद्र के पास तो कहीं मकान के पास कचरा जमा है। इसके बाद भी निगम के अफसर निगरानी नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।इधर वार्डों की नालियों की भी नियमित रुप से सफाई नहीं हो रही है। इस कारण नाली जाम हो रही है। पानी की निकासी नहीं हो रही है। गंदा पानी एक स्थान पर रूकने से बजबजा रही है। इससे आसपास में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नाली में मच्छर पनप रहे हैं। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पडऩे की आशंका बनी हुई है।
बाक्स
औद्योगिक उपक्रम की कालोनियों में भी गंदगी
शहर में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की कॉलोनियों में भी सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। लेकिन कंपनी इसे लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसका उठाव करने में ठेेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। खासकर सीएसईबी कॉलोनी के कूड़ेदान तो कचरे से भर गए हैं, लेकिन कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा है। इस वजह से कचरा को जहां-तहां लोग फेंक रहे हैं। कई स्थानों में तो लोग कचरा ना उड़े इसके लिए इसमें आग लग रहे हैं। जिससे पूरा क्षेत्र धुएं से भर रहा है। लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया – भारत संपर्क न्यूज़ …| *नगर में सुशासन तिहार का आयोजन,विधायक गोमती साय ने कहा,लोगों के समस्याओं का…- भारत संपर्क| सिल्क की साड़ी-सूट को धोते समय ध्यान रखें ये बातें, नई जैसी चमक रहेगी बरकरार| टॉम क्रूज के स्टंट के बजट पर जब अक्षय कुमार ने की थी बात, कहा- हमारी 3, 4… – भारत संपर्क| आईफोन 16 प्रो से कितना अलग होगा iPhone 17 Pro, क्या कैमरा ढाएगा कहर? – भारत संपर्क