जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय- भारत संपर्क

0

जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय

कोरबा। जिले में जाम बड़ी समस्या बनी हुई है। कुचैना मार्ग से लेकर घुड़देवा मार्ग की सडक़ जर्जर हालत में है। सबसे अधिक खराब स्थिति कुचैना मोड़ की है।इमलीछापर से लेकर कुचैना मोड़ तक उबड़-खाबड़ सडक़ से लोगों का आवाजाही मुश्किल हो गया। मार्ग पर पुल है। इसकी भी स्थिति खराब है। रेलिंग कई स्थानों से टूटकर गिर चुकी है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे मार्ग और संकरा हो जाता है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। गड्ढे बचने के चक्कर में दो वाहनों के बीच टक्कर हो रही है। लोग सडक़ पर गिर रहे हैं। इससे लोगों को चोंटे आ रही है। इससे लोगों क्षेत्र के लोगों को सडक़ जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जब मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं हो जाता तब तक लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका का भय बना रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क| माणिक विश्वकर्मा बने हिंदी सलाहकार समिति के राष्ट्रीय सदस्य,…- भारत संपर्क