*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान से मिली…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान से मिली…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जुझ रहे 111 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से 21 लाख 80 हजार का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है। शुक्रवार को बगिया के सीएम कैम्प में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता,जिला महामंत्री भरत सिंह,उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह ने हितग्राहियों को चेक का वितरण किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने इस दौरान कहा कि तीन माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इतना काम कर दिखाया है,जितना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार,पांच साल में नहीं कर सकी। उन्होनें कहा कि महातारी वंदन,धान बोनस,प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी,18 लाख हितग्राहियों के लिए पीएम आवास जैसे मोदी की गारंटी को भाजपा सरकार ने जमीन पर उतार कर,अपने चुनावी वायदे पूरा कर दिखाया है। उन्होनें कहा कि बगिया स्थित सीएम कैम्प भी आशा का केन्द्र बना हुआ है। यहा से 2 सौ से अधिक जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। भाजपा की सरकार,आम लोगों की जरूरत और समस्याओं के साथ विकास को लेकर संवेदनशील है। जिला महामंत्री भरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 3 माह के कार्यकाल में जशपुर जिले की विकास ना केवल पटरी पर वापस लौटी है अपितु तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की घोषणा इसका उदाहरण है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी। सरकारी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा। जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने कहा कि स्वेच्छा अनुदान का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा,संतोष सहाय,गणेश जैन,मोहित केसरी,दीपक मिश्रा,अनिता सिंह,अरविंद गुप्ता सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन| डायल 112 पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, रायगढ़ जिले को मिलेंगे 16 नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: फ्लाईओवर से स्टंट मारकर हीरो बनना चाहता था लड़का, अंत में हुआ कुछ बुरी…| *सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क