Raigarh News: मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 15 मार्च 2024। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य (मुद्रांक एवं पंजीयन)आय शासन को अधिक से अधिक राजस्व प्रदाय करने के उद्देश्य के साथ ही जन सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य करने हेतु निर्देश दिए है।

कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय अवकाश 16 मार्च 2024 शनिवार, 17 मार्च 2024 रविवार, 23 मार्च 2024 शनिवार, 29 मार्च 2024 शुक्रवार गुड फ्राईडे, 30 मार्च 2024 शनिवार, 31 मार्च 2024 रविवार इस तरह कुल 6 अवकाश के दिनों में भी उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन कार्य हेतु खुला रहेगा। माह मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में 30 एवं 31 मार्च को स्टाम्प वेन्डरों को कोषालय/उप कोषालय से स्टाम्प की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित भारतीय स्टेट बैंक उक्त दिवसों में प्राप्त पंजीयन शुल्क एवं सेवा प्रभार शुल्क की राशि जमा लेना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 घंटे में कितनी बिजली खाता है 1.5 Ton AC, 1 महीने में आएगा कितना बिल? – भारत संपर्क| कनाडा, UK-US में पढ़ाई के सपने को झटका, स्टूडेंट्स वीजा में 25% से ज्यादा गिरावट| नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 Points Table: जीतकर भी नहीं बदला मुंबई इंडियंस का हाल, सनराइजर्स ह… – भारत संपर्क| वैदिक या हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह वैध,इलाहाबाद HC ने कहा, विवाह स… – भारत संपर्क