नाइजीरिया के दो गांवों पर बंदूकधारियों का हमला, 100 से अधिक लोग लापता | Gunmen attack… – भारत संपर्क

0
नाइजीरिया के दो गांवों पर बंदूकधारियों का हमला, 100 से अधिक लोग लापता | Gunmen attack… – भारत संपर्क
नाइजीरिया के दो गांवों पर बंदूकधारियों का हमला, 100 से अधिक लोग लापता

नाइजीरियाई सैनिक

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित दो गांवों पर सशस्त्र गिरोहों ने इस सप्ताहांत हमला कर कम से कम 100 लोगों को उनके घरों से अगवा कर लिया. एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया.

करीब दो हफ्ते पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था. घटना के पीछे नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है.

अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं. दूरदराज के गांवों में सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्टिंगो ने कहा कि आस-पास के इलाकों में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गिरफ्तारियां न के बराबर होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MPPSC Result 2024 Success Story: पहले जेल प्रहरी, फिर कांस्टेबल और ADE, 9 साल की…| Viral Video: चलती बस में कंडक्टर ने गजब तरीके से फ्लैक्स किए पैसे, स्वैग में लोगों को…| 64 साल पहले आई वो फिल्म जिसका टाइटल था Mr India, अनिल कपूर नहीं, Karan Johar का… – भारत संपर्क| तखतपुर पुलिस ने पाकिटमारी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा, 18…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई…- भारत संपर्क