
रायगढ़ के बंगुरसिया गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे PWD साइनबोर्ड में फांसी पर एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र 40-45 वर्ष) का शव लटका मिला। सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मौत के कारणों की जांच जारी है।
Leave a Reply