छत्तीसगढ़: ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ से मिलेगी ज्यादा सरकारी सुविधाएं, देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल
सुकमा कनेक्ट 2.0 को मिली बड़ी पहचान, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- सुकमा कनेक्ट 2.0 को मिली बड़ी पहचान
- देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल
- विद्यालयों की होगी डिजिटल निगरानी
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों में सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की सुकमा जिले की पहल ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने इसे देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल करते हुए 1.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
10 हजार से ज्यादा बन चुके आयुष्मान कार्ड
परियोजना के तहत मोबाइल सेवा वैन और चौबीसों घंटे संचालित बहुभाषी कॉल सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुकमा में मार्च-2026 से संचालित केंद्रीकृत निगरानी एवं नियंत्रण केंद्र (सीएमसीसी 1.0) के माध्यम से अब तक 40 हजार से अधिक फोन कॉल किए जा चुके हैं। इस पहल के तहत 10,078 आयुष्मान कार्ड और 11,103 मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालों को थमाया नोटिस; दूसरे राज्यों से मरीज लाकर कर रहे थे भर्ती
वहीं, 5,788 आधार नामांकन और 27,391 बायोमेट्रिक अपडेट किए गए हैं। आजीविका के क्षेत्र में 452 महिला स्व-सहायता समूहों का गठन कर 4,745 परिवारों को जोड़ा गया है। ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ के तहत जिले के 198 आवासीय विद्यालयों और आश्रमों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था होगी विकसित
स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने की व्यवस्था भी विकसित होगी। इसके अलावा, स्थानीय बोलियों में सहायता के लिए बहुभाषी काल सेंटर, दो मोबाइल सेवा वैन और योजनाओं की निगरानी के लिए कलेक्टर स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दिव्यांग अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई; दिसंबर में होगी परीक्षा
Leave a Reply