रायपुर में बस से सफर हुआ महंगा, राजधानी से बिलासपुर जाने के 95 और जगदलपुर के 221 रुपये देने होंगे ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट
राजधानी रायपुर में सफर हुआ महंगा, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- राजधानी रायपुर में सफर हुआ महंगा
- बिलासपुर जाने के खर्च होंगे 95 रुपये
- जगदलपुर के खर्च करने होंगे 221 रुपये
, रायपुर। रायपुर से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। परिवहन विभाग ने साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया एक रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये कर दिया है। शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया भी आठ से बढ़ाकर 10 रुपये किया गया है। करीब एक साल के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है।
जशपुरनगर का बढ़ा 346 रुपये किराया
नई दरों से रायपुर से बिलासपुर जाने पर 95, जगदलपुर के लिए 221 और अंबिकापुर के लिए 230 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जशपुरनगर जाने का किराया 346 रुपये बढ़ गया है। नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए दूसरे शहरों का सफर करने वाले यात्रियों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा। परिवहन विभाग ने आठ अक्टूबर को नई किराया दरों की अधिसूचना जारी की है।
पिछले वर्ष घटाई थी दर
वर्ष 2025 में साधारण बसों के शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया 7.50 से बढ़ाकर आठ रुपये किया गया था, लेकिन प्रति किलोमीटर दर 1.25 से घटाकर एक रुपये कर दी गई थी। अब यह दर 1.75 रुपये होने से लंबी दूरी का सफर महंगा हो गया है। प्रदेश में 13 हजार से अधिक यात्री बसें पंजीकृत हैं, जिनमें करीब पांच हजार साधारण बसें हैं। इस श्रेणी में सफर करने वाले मध्यम और कम आय वर्ग के यात्रियों को बढ़े किराये का सीधा असर झेलना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, दिव्यांग अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई; दिसंबर में होगी परीक्षा
13 हजार बसें पंजीकृत
प्रदेश में 13 हजार से अधिक यात्री बसें पंजीकृत हैं। इनमें करीब पांच हजार साधारण बसें हैं, जिनमें मध्यम और कम आय वर्ग के लोग सफर करते हैं। बाकी बसें स्लीपर, एसी, सेमी स्लीपर, डीलक्स और लग्जरी श्रेणी की हैं। पिछले कई दिनों से बस आपरेटर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
उनका कहना था कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ टायर, कलपुर्जे और अन्य जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। पुराने किराये पर बसों का संचालन मुश्किल होने का हवाला देते हुए आपरेटरों ने हड़ताल और बसें बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद किराया बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
रायपुर से प्रमुख शहरों का किराया…
गंतव्य | पुराना किराया | नया किराया | बढ़ोतरी |
| कवर्धा | 123 रुपये | 211 रुपये | 88 रुपये |
| बिलासपुर | 133 रुपये | 228 रुपये | 95 रुपये |
| कोरबा | 203 रुपये | 351 रुपये | 148 रुपये |
| रायगढ़ | 273 रुपये | 473 रुपये | 200 रुपये |
| जगदलपुर | 300 रुपये | 521 रुपये | 221 रुपये |
| अंबिकापुर | 313 रुपये | 543 रुपये | 230 रुपये |
| सुकमा | 381 रुपये | 662 रुपये | 281 रुपये |
| जशपुरनगर | 467 रुपये | 813 रुपये | 346 रुपये |
Leave a Reply