‘मिशन 2028-29’ में जुटी बीजेपी, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी स्मृति ईरान, विधायकों और सांसदों के साथ होगा मंथन
25 अक्टूबर को सीजी दौरा करेंगी स्मृति ईरानी, फाइल फोटोHighLights
- मिशन 2028-29 की तैयारियों में जुटी बीजेपी
- 25 अक्टूबर को सीजी दौरा करेंगी स्मृति ईरानी
- विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ होगा मंथन
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। चुनावी रणनीतिकार के रूप में सक्रियता तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों यानी ”मिशन 2028-29” की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश भााजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं।
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा, जिसके राजनीतिक मायने बेहद खास माने जा रहे हैं। पहली ही बैठक में वह मिशन विधानसभा-लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना सकती हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान स्मृति ईरानी पूर्व सांसदों और विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेंगी। संगठनात्मक सूत्रों के मुताबिक, इस समीक्षा के बाद प्रदेश के 60 से अधिक पूर्व सांसदों व विधायकों को आगामी रणनीतियों के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
इसका लक्ष्य आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। दूसरी ओर, स्थानीय निकाय चुनावों की कमान संगठन महामंत्री कर्मवीर ने संभाल रखी है, जो कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बीपीटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
राजनीतिक हलचल और कांग्रेस के निशाने पर दौरा
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए महंगाई जैसे मुद्दों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर निशाना साधा है।
हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभार मिलने के बाद यह दौरा राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने और बूथ स्तर तक कसावट लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सियासी समीकरणों को धार देने पर ध्यान
राष्ट्रीय स्तर पर हुए सांगठनिक फेरबदल के तहत भाजपा अपने सियासी समीकरणों को मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो नेत्री स्वयं चूकी हुई हों, वे क्या रणनीति बनाएंगी।
वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निश्चित रूप से पार्टी प्रतिदिन अपने लक्ष्यों को लेकर काम करती है।
यह भी पढ़ें- रायपुर- कुरूद और रायपुर-रावघाट के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी
Leave a Reply