साइबर ठगों का विदेशी कनेक्शन ‘फंडिंग’ जर्मन डोनर का ईमेल हैक ₹14.43 लाख की ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, जशपुर में FIR
साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।’’ राकेश पाटनवार,एएसपी,जशपुर।HighLights
- जर्मन डोनर का ईमेल हैक कर ‘राहा’ संस्था से 14.43 लाख की ठगी।
- फंडिंग के नाम पर तीन किस्तों में ट्रांसफर कराई गई पूरी रकम।
- जशपुर साइबर थाने में BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज।
, जशपुरनगर : जशपुर जिले के पत्थलगांव में स्वास्थ्य परियोजनाओं पर काम करने वाली रायगढ़ अम्बिकापुर हेल्थ एसोसिएशन (राहा) संस्था से 14 लाख 43 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात साइबर ठगों ने संस्था को आर्थिक सहयोग देने वाले विदेशी डोनर के ई-मेल और वेबसाइट को हैक कर फंडिंग के नाम पर रकम ट्रांसफर करा ली।
शिकायत पर साइबर थाना जशपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि संस्था की डायरेक्टर सिस्टर मेरी क्रेसेन्सिया टोप्पो को 18 सितंबर 2026 को जर्मनी के एक विदेशी डोनर के नाम से ई-मेल मिला था। इसमें पुराने प्रोजेक्ट को आगे जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कही गई थी।
इसके बाद ऑपरेशन के लिए रकम की मांग की गई और राशि लौटाने का आश्वासन दिया गया। संस्था ने दूसरे ई-मेल के जरिए पुष्टि करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी रकम भेजने को कहा गया। इसके बाद संस्था ने 22 सितंबर को पहली किस्त में 2 लाख 95 हजार रुपये और फिर 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
अगले दिन 23 सितंबर को 7 लाख 48 हजार रुपये और भेज दिए गए। इस तरह कुल 14 लाख 43 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करा दिए गए। बाद में दूसरे बैंक खाते में फिर रकम मांगे जाने पर संस्था को संदेह हुआ। कंप्यूटर विशेषज्ञ से जांच कराने पर डोनर की वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में 11 साल की शादी का खौफनाक अंत, डीजे के जश्न के बाद घर में हुई पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद आगे रकम भेजना रोक दिया गया। संस्था की डायरेक्टर ने 8 अक्टूबर को साइबर थाना जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने प्रकरण दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक खातों और ई-मेल से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
‘मामले में डायरेक्टर सिस्टर मेरी क्रेसेन्सिया टोप्पो की शिकायत पर अपराध पंजिबद्व कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।’ राकेश पाटनवार,एएसपी,जशपुर।
Leave a Reply