उत्तर पुस्तिकाओं का हो मूल्यांकन, अब नतीजों का इंतजार – भारत संपर्क

0

उत्तर पुस्तिकाओं का हो मूल्यांकन, अब नतीजों का इंतजार

कोरबा। हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च से जिले के दो केंद्र साडा कन्या हायर सेकेंडरी और एनसीडीसी आत्मानंद स्कूल में शुरू हुआ। दोनों केंद्रों में मूल्यांकन के लिए लगभग 300 शिक्षक चेकिंग कार्य में लगे हुए हैं। इनमें शासकीय के अलावा निजी स्कूल के शिक्षक भी शामिल हैं। बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार होने लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साडा कन्या हायर सकेंडरी केंद्र में पहले चरण में कुल एक लाख तीन हजार 784 कापियां मिली है। इनमें इाई स्कूल के 63 हजार 631 व हायर सेकेंडरी 40 हजार 153 कापियां प्राप्त हुई हैं। इसी तरह एनसीडीसी में भी हाई व हायर सेकेंडरी की लगभग 77 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए मिली हैं। मूल्यांकन के लिए दी जाने वाली राशि शिक्षा मंडल ने तय कर दी है। बीते वर्ष की तरह कक्षा दसवीं की कापी के लिए 10 व बारहवीं की कापी जांचने के 11 रूपये प्रति तय किया गया है। मूल्यांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों केंद्रों में लोगों के अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन…- भारत संपर्क| ट्रंप की जेलेंस्की से मुलाकात, अगर नहीं बनी बात तो क्या होगा? – भारत संपर्क| जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹41,505 नकद और 11 मोबाइल जब्त — भारत संपर्क| जेसीबी और ट्रैक्टर से डीजल की चोरी- भारत संपर्क| ऋषभ पंत 241 लोगों से हर महीने क्यों लेते हैं 399 रुपये? – भारत संपर्क