नवा रायपुर के होटल में युवती से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख, आरोपी सजल जैन पर FIR
Demo picHighLights
- नवा रायपुर के होटल में युवती से दुष्कर्म की वारदात।
- आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख।
- राखी थाने में आरोपी सजल जैन के खिलाफ मामला दर्ज।
, रायपुर: राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक होटल में युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे गए। पीड़िता की शिकायत पर राखी थाना पुलिस ने भाटापारा निवासी सजल जैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले की रहने वाली 26 वर्षीय युवती में हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करती है। युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान करीब छह महीने पहले सजल जैन से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि 11 अगस्त 2026 को सजल ने उसे मिलने के लिए नवा रायपुर स्थित बुलाया था। दोनों वहीं मिले थे।
युवती के मुताबिक, वहां सजल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने दोनों का वीडियो बनाने और शिकायत करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि बाद में सजल ने जाति का हवाला देते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया।
फर्जी इंस्टाग्राम खाते से भेजा वीडियो
शिकायत के अनुसार, सजल ने फर्जी इंस्टाग्राम खाते के जरिए युवती को वीडियो भेजा और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की गई। डर के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में अपनी बहन को घटना की जानकारी देने के बाद वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटना 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात की है।
Leave a Reply