फैमिली काउंसलिंग का आयोजन, बताए गए बचाव के उपाय- भारत संपर्क

0

फैमिली काउंसलिंग का आयोजन, बताए गए बचाव के उपाय

कोरबा। गेवरा परियोजना में खान सुरक्षा सम्बंधित फैमिली काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गेवरा खदान में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को खदानों की विभिन्न उत्पादन सम्बंधित गतिविधियों से भली- भांति अवगत कराया और खदानों के संभावित खतरों के बारे में बताया गया। साथ ही साइलो द्वारा रेक लोडिंग डंपर, डोजर, शोवेल , ड्रिल और ग्रेडर के संचालन के बारे में व्यू प्वाइंट से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई.) तथा फैमिली काउंसलिंग के महत्व के बारे में समझाया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारी ड्यूटी के लिए घर छोड़ने से पहले अपने पी.पी.ई. को कार्यस्थल पर ले जाएं। फैमिली काउंसलिंग में एसईसीएल और गेवरा परियोजना के बारे में बुनियादी जागरूकता पर उपस्थित परिवार के सदस्यों के लिए एक त्वरित क्विज सत्र आयोजित किया गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खदानों की सुरक्षा को लेकर अधिकारीयों के परिजनों से सुझाव मांगे गये। कार्यक्रम का समापन परिवार के सदस्यों के फीडबैक सत्र के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम एस के मोहंती, क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र, अशोक कुमार, महाप्रबंधक गेवरा परियोजना, अजय बेहेरा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं सुनील प्रसाद, खान प्रबंधक गेवरा परियोजना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 अलग-अलग तरीकों से बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट…| तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के…- भारत संपर्क| एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क| परसाई स्मृति पर प्रलेस और प्रेस क्लब का आयोजन — भारत संपर्क