Raigarh News: आज नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुईं…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: आज नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुईं…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 9 अप्रैल 2024। आज से शहर में चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो गया है। जिसकी खुशियां भक्तों में देखते ही बन रही है और शहर के श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर योग्य पंडितों के सानिध्य में श्रद्धा के अखंड ज्योति प्रज्वलित कर माता भवानी के पहले रुप माता शैलपुत्री की आराधना पूजा किया।
शैलपुत्री की हुई पूजा – – शैलपुत्री देवी का पहला रूप है जिसकी पूजा नवरात्रि के पहले दिन की जाती है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म पर्वत राज हिमालय के घर में हुआ था और इसीलिए उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पूजा अर्चना के बाद समूचा अंचल जय माता के पवित्र मंत्र से गुंजित होगा।

जगमगाएगा मंदिर – –

चैत्र नवरात्रि पर्व की खुशी में शहर के बूढ़ी मां, समलाई मां, काली मां, पहाड़ मंदिर, केवड़ा बाड़ी मंदिर, अनाथालय दुर्गा मंदिर, चक्रधर नगर दुर्गा मंदिर लोचन नगर कॉलोनी, केलो विहार कॉलोनी सहित देवी मंदिरों में आज से भक्तगण अपनी मनोरथ पूरी करने श्रद्धा की ज्योति जलाए हैं। जिससे सभी मंदिर जगमगा रहा है। जिसकी शोभा देखते ही बन रही है। वहीं आज पहले ही दिन से माता भवानी के सभी मंदिरों में सुबह से रात तक भक्तों में दर्शन पूजन के लिए रेला लगा रहा।

महानवमीं तक रहेगी धूम – –

शहर के मंदिरों में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित आज से होगी। जहां महासप्तमी पर्व से महानवमीं पर्व तक माता जगतजननी की वैदिक विधि से पूजा अर्चना हुई।वहीं धार्मिक इस कार्यक्रम को भव्यता देने में श्रद्धालुगण जुटे हैं। इसी तरह शहर में नवरात्रि पर्व तक आध्यात्मिक खुशी का माहौल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PSEB 10th Result 2025: जल्द होंगे नतीजे जारी, जान लें चेक करने के तरीके| गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?| शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच बड़ा बवाल, दो दिग्गजों को बैन करने की उठी मांग, क्या है पूर… – भारत संपर्क