लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर…- भारत संपर्क

0

लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

कोरबा। लाल ईंट बनाने का कार्य बेधडक़ अवैध रूप से चल रहा है। इस पर जिला प्रशासन, खनिज विभाग, राजस्व विभाग व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में लाल ईंट बनाने का कार्य लंबे समय से किया जा रहा है। कटघोरा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला, सलोरा, बिसनपुर, अरदा सहित अन्य क्षेत्रों में लाल ईंट बनाने का अवैध कार्य वर्षों से चल रहा है। कुसमुंडा क्षेत्र में भी कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं किए जाने से नगर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लाल ईंट बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके लिए लोग अपनी निजी जमीन का उपयोग कर रहे हैं। कमी होने पर भाड़े पर भी जमीन लेकर यह धंधा कर रहे हैं। स्वयं के उपयोग के नाम पर बड़े पैमाने पर लाल ईंट बनाकर बेच रहे हैं। बताया जाता कच्ची ईंट को पकाने के लिए अधिकांश ईंट भ_ों में जिस कोयले का उपयोग किया जाता है, वह चोरी का होता है। अवैध लाल ईंट बनाकर पकाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण और प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि औद्योगिक जिला होने के कारण जिले में लाल ईंट के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी जगह बिजली घरों से निकलने वाली राख और सीमेंट के उपयोग से ईंट बनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: फ्लाईओवर से स्टंट मारकर हीरो बनना चाहता था लड़का, अंत में हुआ कुछ बुरी…| *सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| भव्य भजन संध्या में गूंजे बाबा रामदेव जी व आई माता के भजन — भारत संपर्क