बिलासपुर में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग की चोरी, घर से उड़ाए 4.34 लाख रुपये
बिलासपुर में टाइल्स लगाने आए मजदूर के बेटे ने साथी संग की चोरी। (एआई जनरेटेड)HighLights
- ठेकेदार के घर अलमारी का ताला तोड़कर हुई चोरी
- टाइल्स लगाने आए मजदूर का बेटा निकला मुख्य आरोपी
- सिरगिट्टी पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा
, बिलासपुर। तिफरा के यादव नगर में मकान में टाइल्स लगाने के काम के दौरान मजदूर के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार कर दिए। दोनों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी चोरी की और फरार हो गए।
मकान मालिक ने आरोपितों के परिजनों से रकम वापस कराने की मांग की, लेकिन उन्होंने चोरी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं।
मकान में चल रहा था टाइल्स लगाने का काम
सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि यादव नगर निवासी रामसागर यादव (64) मकान निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। उनके घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने पवन साहू को दी थी। पवन अपने बेटे के साथ काम करने आता था।
अलमारी का ताला तोड़कर की चोरी
इसी दौरान 31 अक्टूबर की रात दो लड़कों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 4.34 लाख रुपये चोरी कर लिए। नकदी गायब होने पर रामसागर ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष रकम के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस और विपक्षी दल संविधान विरोधियों और माओवादियों के समर्थक रहे हैं: अमित शाह
Leave a Reply