यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 4 से 14 नवंबर तक रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी
यात्रियों के लिए जरूरी खबर। (एआई जनरेटेड फोटो)HighLights
- रायपुर स्टेशन से तीन प्रमुख ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला।
- बिहार जाने वाली ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी।
- यह अस्थायी व्यवस्था 4 से 14 नवंबर तक रहेगी।
डिजिटल डेस्क। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों को भीड़ के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री आराम से सफर कर सकें, इसीलिए रायपुर रेल मंडल ने एक अहम फैसला लिया है। स्टेशन पर व्यवस्था बनाने के लिए बिहार रूट की तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें 4 से 14 नवंबर के बीच प्लेटफॉर्म नंबर-7 से चलेंगी, जहां मुसाफिर गुढ़ियारी वाले गेट से सीधे और आसानी से पहुंच सकेंगे।
इन तीन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया प्लेटफॉर्म
रेलवे प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक रायपुर स्टेशन से छूटने वाली तीन ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर-7 से ही रवाना होंगी।
- 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
- 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
- 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी चालू है महादेव ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए बदला खेल
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- त्योहारी सीजन में विशेष रूप से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की तादाद अचानक बढ़ जाती है, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ की स्थिति बन जाती है। इसी को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म में बदलाव का यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी चालू है महादेव ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए बदला खेल
Leave a Reply