रायपुर में जमीन सौदे पर 4 करोड़ की रंगदारी, अनवर ढेबर समेत छह पर मारपीट व धमकी की FIR
रायपुर में जमीन सौदे पर 4 करोड़ की रंगदारी। ()HighLights
- अनवर ढेबर समेत छह लोगों पर चार करोड़ की वसूली।
- लाभांडी में जमीन के पुराने सौदे को लेकर हुआ विवाद।
- फाफाडीह के होटल वेलकिन में बैठक कर कारोबारी को पीटा।
, रायपुर : जमीन के पुराने सौदे को लेकर चार करोड़ रुपये की मांग और कारोबारी को धमकाने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। शिकायत में आरोप है कि अनवर ढेबर और कुबेर ने कारोबारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वहीं, अन्य लोगों पर भी एक राय होकर चार करोड़ रुपये की वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
जमीन सौदे का पुराना विवाद
- एफआइआर के मुताबिक, बलराम धरमानी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बोर्ड परिवार के साथ लाभांडी में 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इसमें 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि बाकी जमीन का एग्रीमेंट हुआ था। परिवार में आपसी विवाद के कारण शेष जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
होटल वेलकिन में मारपीट और धमकी
इसके अगले दिन 27 सितंबर को फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलकिन में शाम करीब 4:30 बजे बैठक हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, यहां अनवर ढेबर, कुबेर, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडे और विवेक जोशी मौजूद थे। चार करोड़ रुपये देने से इन्कार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही कारोबारी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
फोन कर बैठक के लिए बुलाने का आरोप
शिकायत में बताया गया है कि घटना के बाद भी दबाव बनाए जाने की आशंका बनी रही। 21 अक्टूबर को आबिद हसन ने कुबेर के कहने पर फोन कर बैठक के लिए बुलाने की बात कही। कारोबारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
एफआइआर दर्ज
गंज थाना पुलिस ने चार नवंबर को एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत जबरन वसूली, धमकी, गाली-गलौज, मारपीट और सामूहिक रूप से अपराध करने से संबंधित प्रावधानों में कार्रवाई की गई है। आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली, रिटायर्ड बुजुर्ग के यूपीआई से उड़ाए 3 लाख रुपये
चार करोड़ रुपये देने का दवाब बनाया
- पहले बाबू प्लाजा, फिर होटल वेलकिन में बैठक शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर को नागेंद्र पांडे ने फोन कर कुबेर से बात करने को कहा। इसके बाद विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी ने भी फोन किया। 26 सितंबर को कारोबारी के परिचित आबिद हसन ने उन्हें रहमानिया चौक स्थित बाबू प्लाजा के बेसमेंट में बुलाया।
- वहां कुबेर, संदीप अग्रवाल, नागेंद्र पांडे, विवेक जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि यहां उनसे चार करोड़ रुपये देने की मांग की गई। आबिद हसन और आसिफ रजा की मौजूदगी में भी उन पर रकम देने का दबाव बनाया गया।
यह भी पढ़ें- रायपुर में CAF आरक्षक का पे-स्लिप में फर्जीवाड़ा, मां के खाते में ट्रांसफर किए 1.18 करोड़
Leave a Reply