जूना बिलासपुर से भटककर बुजुर्ग महिला पहुंच गई थी फदहा खार,…- भारत संपर्क

0
जूना बिलासपुर से भटककर बुजुर्ग महिला पहुंच गई थी फदहा खार,…- भारत संपर्क

पुलिस की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए कितनी मददगार साबित हो रही है, यह एक बार फिर सिद्ध हुई। एक बुजुर्ग महिला भटक कर ग्राम फदहा खार पहुंच गई थी। 80 वर्षीय महिला दोपहर 3:00 बजे रास्ता भटक कर परेशान थी और वह अपना पता भी नहीं बता पा रही थी। सूचना पाकर 112 की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने बुजुर्ग महिला से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई। बड़ी मुश्किलों से ढूंढते ढूंढते डायल 112 स्टाफ बुजुर्ग महिला का घर जूना बिलासपुर में ढूंढ पाए ।उसके बाद उनके पुत्र को उनकी माताजी सुपुर्द कर दी गई । इस मामले में 112 के आरक्षक अजय कुजूर और चालक जयेश कश्यप की भूमिका सराहनिय रही। स्वयं एसपी रजनेश सिंह ने भी उनके इस प्रयास की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विवाह से लौटते वक्त बाइक की हैंडल पर लिपटा मिला सांप,…- भारत संपर्क| *विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर जशपुर के सूर्यमंडलम ग्रुप के…- भारत संपर्क| भरतपुर जनपद में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान का हुआ शुभारंभ, जल संरक्षण को लेकर हुआ क्लस्टर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 19 स्टार कास्ट वाली ‘हाउसफुल 5’ तो दूर की बात, इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे 31… – भारत संपर्क| Apple देगी हर महीने 17.35 लाख का किराया, इस शहर में खुलेगा नया स्टोर – भारत संपर्क