सक्ती में राइस मिलर के घर से 55 लाख की चोरी, 50 लाख नगद और गहने…- भारत संपर्क

0
सक्ती में राइस मिलर के घर से 55 लाख की चोरी, 50 लाख नगद और गहने…- भारत संपर्क

बीति रात चोरों ने पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर दिया वारदात को अंजाम, खाना खाकर सो रहा था परिवार वाले

सक्ती। जिले में शुक्रवार की रात सिटी कोतवाली से महज कुछ दूर स्थित राइस मिल संचालक के घर से 50 लाख नगद और सोने-चांदी के गहनों की चोरी हो गई। चोरी के समय परिवारवाले घर में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। नगद और गहने मिलाकर कुल 55 लाख की चोरी हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सक्ती नगर के व्यस्तम इलाके में थाने से महज 400 मीटर दूर हुईं देर रात लाखों की चोरी ने पुलिस गस्त की पोल खोल कर रख दी है. इस वारदात से नगर में जानमाल की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नंबर- 14 में रहने वाले पवन गोयल राइस मिलर और ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार की रात खाना खाकर परिवारवाले सो गए। देर रात चोरों ने पीछे के दरवाजे में छेद कर उसे खोला और अंदर घुस गए।
चोरों ने घर से करीब 50 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शनिवार की सुबह करीब 2 बजे पवन गोयल के पिता प्रकाश गोयल नींद से जागे, तो उन्होंने देखा कि जिस कमरे में नगद और जेवर रखे हुए हैं, वहां से 2 लोग भाग रहे हैं। लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते, आरोपी वहां से भाग गए। आनन-फानन में उन्होंने घर वालों को जगाया और चोरी के बारे में बताया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी फुटेज को ऊपर कर दिया था आरोपी ने
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विवेक शर्मा और उनकी टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरे को भी ऊपर कर दिया था। इसकी वजह से सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर के लोगों से…- भारत संपर्क| 30 हजार प्रपोजल ठुकराने वाला सुपरस्टार, पत्नी से 14 साल बाद लिया तलाक, अब 12 साल… – भारत संपर्क| SP का बेटा बना IPS, सचिन ने कहा- अब पापा की तरह मैं भी पहनूंगा वर्दी, UPSC में…| Rishabh Pant Batting order: ऋषभ पंत 7वें नंबर पर बैटिंग करने क्यों आए, ये ह… – भारत संपर्क| पुलिस ने इस साल अब तक 130 गुमशुदा लोगों को किया बरामद- भारत संपर्क