अफगानिस्तान में बारिश बाढ़ ने मचाई तबाही, 600 घर तबाह, अब तक 31 की मौत | Afghanistan… – भारत संपर्क

0
अफगानिस्तान में बारिश बाढ़ ने मचाई तबाही, 600 घर तबाह, अब तक 31 की मौत | Afghanistan… – भारत संपर्क
अफगानिस्तान में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, 600 घर तबाह, अब तक 31 की मौत

बाढ़ ने मचाई तबाही. (सांकेतिक)

अफगानिस्तान में मौसमी बारिश ने पिछले तीन दिनों में भारी बाढ़ का रूप ले लिया है. इस अचानक आई बाढ़ से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं. तालिबान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय (NDM) के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने बताया कि बाढ़ ने राजधानी काबुल और देश भर के कई अन्य राज्यों को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है.

अब्दुल्ला जनान सैक ने बताया कि बाढ की तबाही में 600 से अधिक घर या तो आंशिक या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि लगभग 200 मवेशियों की भी मौत हो गई है.

इसके अलावा बाढ़ से लगभग 800 हेक्टेयर कृषि भूमि और 85 किलोमीटर (53 मील) से अधिक सड़कें भी डैमेज हो गई हैं. सैक ने कहा कि पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी ज़ाबुल और कंधार उन राज्यों में से हैं जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के 34 राज्यों में से ज्यादातर में और बारिश होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुनिया की पहली AI मंत्री, करप्शन से निपटने के लिए इस देश की सरकार ने दी जिम्मेदारी – भारत संपर्क| लड़की के पीछे पड़ा सांप, 41 बार डसा, हर बार बच गई जान… गजब है कहानी – भारत संपर्क| बिहार कला पुरस्कार के लिए 52 कलाकारों का चयन, 24 सितंबर को होंगे सम्मानित| Raigarh: महाराजा अग्रसेन के दान धर्म के मार्ग का अनुशरण कर रहा अग्र समाज :- जीवर्धन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Grand Masti 12 Years: बॉलीवुड की इस फिल्म को भूलकर भी फैमिली के साथ ना देखें…… – भारत संपर्क