जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स चोरी कांड में घूंघट की आड़ में 1.74 करोड़ का सोना पार, CCTV की मदद से दबोचे पांच संदिग्ध
जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स चोरी कांड। ()HighLights
- जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ के जेवर चोरी।
- पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से महाराष्ट्र के संदिग्धों को पकड़ा।
- ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किया जेवरों का डिब्बा।
, जगदलपुर: संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने पांच से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुकान और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई।
ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किया जेवरों से भरा डिब्बा
घटना दीपावली से एक दिन पहले शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्रामीण वेशभूषा में महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान पहुंची थीं। आभूषण देखने के बहाने उन्होंने दुकानदार और कर्मचारियों का ध्यान भटकाया। इसी दौरान करीब 1200 ग्राम सोने के जेवरों से भरा डिब्बा उठाकर पार कर दिया। पुलिस आज शाम तक मामले का आधिकारिक राजफाश कर सकती है।
Leave a Reply