यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम…- भारत संपर्क

0
यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम…- भारत संपर्क




यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम रोशन – S Bharat News























बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत के गांव लधवाड़ी के रहने वाले दिल्ली सरकार के स्कूल से रिटायर्ड प्रधानाचार्य टीपी सिंह के पुत्र रिपुदमन सिंह का यूपीएससी में चयन होने पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है। रिपुदमन के मामा संजीव कुमार जो किसान इंटर कॉलेज मवीकलां बागपत में वाईस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संजीव कुमार ने बताया कि रिपुदमन सिंह ने यूपीएससी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 977 वीं रैंक हासिल की। कहा कि वर्तमान में रिपुदमन सिंह के पिता टीपी सिंह गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में रहते है और उनका पैतृक गांव लधवाड़ी है। गांव के लोग रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है और पूरे गांव में हर्ष की लहर है। रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रसिद्ध समाज सेवी यशपाल सिंह व नेशनल अवार्डी विपुल जैन सहित सैंकड़ो लोगो ने बधाई दी।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाना परिसर में मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सहित सहयोगियों…- भारत संपर्क| IIT Admission Without JEE: जेईई पास किए बिना ही आईआईटी से करें बीटेक, समझें क्या…| RCB की जीत के जश्न से एलकराज के सुपर कमबैक तक, 5 Photos में जानिए खेल की दु… – भारत संपर्क| गांवों का भ्रमण कर रोवर्स ने ग्रामीण समस्याओं को जाना, सेवा…- भारत संपर्क