हाई प्रोफाइल कोरबा सीट के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी…- भारत संपर्क

0

हाई प्रोफाइल कोरबा सीट के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति, संपत्ति के मामले में सरोज से आगे ज्योत्सना

कोरबा। हाई प्रोफाइल कोरबा लोकसभा सीट पर दो करोड़पति प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के लिए कोरबा में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने अपनी-अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा पेश किया है। दोनों ही महिला उम्मीदवार करोड़ों रुपए की मालकिन हैं। कोरबा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 1976 में मध्य प्रदेश से प्राणि-शास्त्र में स्नातक पास की है। कांग्रेस प्रत्याशी और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के पास 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक की संपत्ति है।ज्योत्सना ने कई लाख रुपए निवेश योजना में भी लगाए हुए हैं। उनके पास 22 लाख का सोना भी मौजूद है। इस तरह ज्योत्सना महंत के पास 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक की मिल्कियत है।प्रॉपर्टी के मामले में लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय से कहीं आगे हैं। सरोज पांडेय की मौजूदा चल-अचल संपत्ति 2 करोड़ 87 लाख से अधिक है। वहीं ज्योत्सना महंत की कुल संपत्ति देखें तो उनके पास 9 करोड़ 16 लाख 83 हजार से अधिक की मिल्कियत है।मिल्कियत के मामले में ज्योत्सना अपने पति और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से भी आगे हैं।चल-अचल समेत डॉ. महंत की वर्तमान प्रॉपर्टी 8 करोड़ 79 लाख 43 हजार 20 है, जबकि उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना चरण दास की संपत्ति डॉ महंत से भी 37 लाख 40 हजार अधिक है। उनकी कुल चल संपत्ति 5 करोड़ 24 लाख 58 हजार से अधिक है। कुल अचल संपत्ति 3 करोड़ 92 लाख 24 हजार 860 है।इसके अलावा नामांकन दाखिल करने के समय दिए गए शपथ-पत्र में कैश 1 लाख 40 हजार रुपए बताया गया। ज्योत्सना महंत के पास सोना 363.20 ग्राम और चांदी 24किलो समेत कुल 46 लाख 48 हजार 611 के जेवर भी हैं। इसके अलावा उन पर पांच लाख का लोन भी है।कोरबा सीट पर दुर्ग जिले के भिलाई निवासी सरोज पांडे भाजपा से उम्मीदवार हैं। 1991 में रवि शंकर विश्वविद्यालय दुर्ग से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। सरोज पांडे अविवाहित है। सरोज पांडेय के नाम चल अचल समेत कुल 2 करोड़ 87 लाख 17 हजार 677 मूल्य की संपत्ति है। उनके पास फिलहाल नगद धनराशि 22 लाख रुपए है। ज्योत्सना महंत के पहली बार सांसद बनने के बाद पांच साल में उनकी प्रॉपर्टी में 2 करोड़ 22 लाख 83 हजार 713 का इजाफा भी हुआ है। सरोज पांडेय के नाम पर 17 लाख 73 हजार 376 रुपए का लोन भी है। अब कुछ साल पीछे जाएं तो मार्च 2018 में राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी को दिए नामांकन पत्र में सरोज पांडेय ने अपनी चल-अचल संपत्ति का जो ब्योरा दिया था।उसके मुताबिक तब के साल भाजपा प्रत्याशी 1 करोड़ 48 लाख 59 हजार 546 स्र्पए की चल-अचल संपत्ति की मालकिन थीं। इस बीच गुजरे 6 साल में उनकी चल अचल संपत्ति बढक़र 1 करोड़ 38 लाख 58 हजार 131 रूपए बढ़ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाना परिसर में मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सहित सहयोगियों…- भारत संपर्क| IIT Admission Without JEE: जेईई पास किए बिना ही आईआईटी से करें बीटेक, समझें क्या…| RCB की जीत के जश्न से एलकराज के सुपर कमबैक तक, 5 Photos में जानिए खेल की दु… – भारत संपर्क| गांवों का भ्रमण कर रोवर्स ने ग्रामीण समस्याओं को जाना, सेवा…- भारत संपर्क