तापमान का पारा 43 डिग्री के पार, सुबह से चल रहे लू के थपेड़े- भारत संपर्क

0

तापमान का पारा 43 डिग्री के पार, सुबह से चल रहे लू के थपेड़े

कोरबा। तापमान का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। सुबह से गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगी है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। सुबह सात बजे से अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। हवाएं भी चली। दिन चढऩे के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। सूर्य की तेज किरणों की वजह से धरती तपती रही। लोगों ने सुबह नौ से 10 बजे के पहले अपने सभी कार्य निपटाने के प्रयास में रहे। 11 बजे के बाद वातावरण और हवाएं गर्म हो गई। भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं की वजह से घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस कारण शहर पावर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी वीआईपी मार्ग, घंटाघर, कोसाबाड़ी सहित अन्य मुख्य मार्गो पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर, चेहरे को गमछा और स्कार्फ ढंककर बाहर निकले और छांव की तलाश करते रहे। कई लोगों भीषण धूप से बचने के लिए छाते का भी सहारा लिया। वहीं गर्मी लोगों को खूब परेशान की। लोग गर्मी से बचने के लिए घर व दुकानों में दुबके रहे और पंखा, कूलर, एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया।मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हांलाकि मौसम विभाग ने दो दिनों के भीतर मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह छह बजे का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट नहीं आई। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह स्थिति दोपहर लगभग 12 बजे तक बनी रही। अधिकतम तापमान सुबह नौ बजे के आसपास दर्ज किया गया। इसके बाद शाम होने तक लगातार तापमान में वृद्धि होती गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News9 Global Summit: अबू धाबी में न्यूज-9 ग्लोबल समिट, राजनीति-व्यापार और सिनेमा से… – भारत संपर्क| कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विराजे गणपति महाराज,…- भारत संपर्क| अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत…- भारत संपर्क| गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगा पारंपरिक मेला, मेले का आनंद…- भारत संपर्क