श्रीलंका में गूंजेगी राम की महिमा, रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने में मदद… – भारत संपर्क

0
श्रीलंका में गूंजेगी राम की महिमा, रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने में मदद… – भारत संपर्क
श्रीलंका में गूंजेगी राम की महिमा, रामायण से जुड़े स्थलों को विकसित करने में मदद करेगा भारत

भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की मेजबानी की.

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी की. इस दौरान, उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई जिनके जरिये भारत इस द्वीप राष्ट्र में रामायण से जुड़े स्थानों के विकास में सहयोग कर सकता है.

संतोष झा ने यहां इंडिया हाउस में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टीम पहुंची कोलंबो

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोष झा ने इंडिया हाउस में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से मुलाकात की.

रामायण से जुड़े स्थलों का विकास

इस दौरान झा ने स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज और उनकी टीम से उन तौर-तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे भारत श्रीलंका में रामायण से संबंधित स्थानों के विकास, लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है.

रामायण ट्रेल परियोजना का उद्घाटन

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जिम्मेदार संस्था है. संतोष झा श्रीलंका में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज द्वारा समर्थित रामायण ट्रेल परियोजना के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह भारत-श्रीलंका की दोस्ती फल-फूल रही है, उसी तरह रामायण ट्रेल भी फले-फूले. रामायण प्राचीन भारत के दो प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में से एक और हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. श्रीलंका में रामायण ट्रेल पर 52 स्थल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…