फ्लोरिडा में पार्टी के बीच 16 साल के लड़के ने की गोलीबारी, 10 लोग घायल, गिरफ्तार | 16… – भारत संपर्क

0
फ्लोरिडा में पार्टी के बीच 16 साल के लड़के ने की गोलीबारी, 10 लोग घायल, गिरफ्तार | 16… – भारत संपर्क
फ्लोरिडा में पार्टी के बीच 16 साल के लड़के ने की गोलीबारी, 10 लोग घायल, गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर.

फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में बहस के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. इस मामले में एक 16 साल के संदिग्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया है. सेमिनोल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, किसी भी पीड़ित को जानलेवा चोट नहीं आई. आधी रात के तुरंत बाद हुई गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया.

ऑरलैंडो से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर में सैनफोर्ड में कबाना लाइव में देर रात एक कार्यक्रम के लिए बड़ी भीड़ जमा हुई थी. इसी दौरान यहां कई गोलियां चलाई गईं. शेरिफ कार्यालय ने कहा कि घायलों को मुख्य रूप से निचले अंगों में चोट लगी है.

मामूली विवाद में गोलीबारी

शेरिफ के प्रवक्ता किम कैनाडे ने कहा कि घटना एक मौखिक विवाद के रूप में शुरू हुई, जो बढ़ती चली गई. शेरिफ कार्यालय ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एक सुरक्षा गार्ड ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को काबू में कर लिया, जिसे किशोर हिरासत केंद्र में ले जाया गया. हालांकि यह नहीं बताया गया कि किशोर किस आरोप का सामना कर रहा था.

फायरिंग में 10 लोग घायल

अपनी वेबसाइट के अनुसार, कैबाना लाइव एक रेस्तरां है जो पूल पार्टियां और अन्य कार्यक्रमों की मेजबानी करता है. रविवार को इसके फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा गया कि जब गोलीबारी हुई तब यहां एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया था. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हम सेमिनोल काउंटी शेरिफ कार्यालय के साथ सहयोग कर रहे हैं और इस घटना में घायल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लापरवाही के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन के साथ हुआ खेल, एक गलती के कारण हो गई घटना| रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच, अगले ही ओवर में टीम से किया गया बाहर- VIDEO – भारत संपर्क| सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का केंद्रीय मंत्री श्री…- भारत संपर्क| पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ली समीक्षा बैठक,…- भारत संपर्क