भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में फूंकी जान- भारत संपर्क

0

भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में फूंकी जान

कोरबा। सात मई को तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों में मतदान होना है। तीसरे चरण के पूरा होते ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कोरबा लोकसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान होना है। अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के रणनीतिकारों व चुनाव कार्य से जुड़े प्रबंधकों ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।स्टार प्रचारकों ने प्रचार की बागडोर संभाल ली है। कोरबा लोकसभा हाईप्रोफाइल सीट है। इस सीट पर कांग्रेस रिपीट तो भाजपा वापसी की तैयारी में है। इसके लिए लगातार स्टार प्रचारकों का दौरा हो रहा है।छत्तीसगढ़ के लिहाज से अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के रणनीतिकारों व चुनाव कार्य से जुड़े प्रबंधकों ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने लोकसभावार बैठकें भी शुरू कर दी है।चुनावी रणनीति बनाने और उसे मैदानी स्तर पर पहुंचाने में भाजपा कांग्रेस दोनों जुटे है। राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने लोकसभावार बैठकें भी शुरू कर दी है। खास बात ये कि पोलिंग बूथ और प्रभारियों पर इनकी नजरें हैं। चुनाव में इनकी खास भूमिका रहती है,लिहाजा इनको रिचार्ज करने के साथ ही जिम्मेदारी देने का काम पार्टियों ने प्रारंभ कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…| मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के ‘दो रास्ते’, IPL 2025 का पूरा समीकरण… – भारत संपर्क