Raigarh News: जनपद पंचायत खरसिया एवं तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: जनपद पंचायत खरसिया एवं तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में…- भारत संपर्क

1 मई को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक सुविधा केन्द्र में कर सकेंगे मतदान

भारत संपर्क न्यूज़ 29 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक 02 के लिए जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान हेतु 2 सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है। जिनमें कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष एवं पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ शामिल है। इसके अतिरिक्त रायगढ़ जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु जिले के धरमजयगढ़ एवं खरसिया मुख्यालय में अतिरिक्त सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है। विधानसभा लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ हेतु सभाकक्ष कार्यालय जनपद पंचायत खरसिया एवं तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में डाकमत पत्र हेतु सुविधा केन्द्र बनाए गए है। दिनांक 01 मई 2024 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी उक्त सुविधा केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। मतदान केंद्र पर ड्यूटी हेतु नियुक्त मतदान दल के सदस्य, सेक्टर ऑफिसर और माइक्रो ऑब्जवर्स को निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, निर्वाचन ड्यूटी पर संलग्न अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी किए गए हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों से यथास्थिति डाक मतपत्र या निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

Previous articleRaigarh News: निर्वाचन की प्रक्रियाओं का रखें विशेष ध्यान- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next articleRaigarh News: 2 मई को चलेगा ‘जानें अपना बूथ’ अभियान…कम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्रों के लिए जिला प्रशासन का विशेष अभियान
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…| मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के ‘दो रास्ते’, IPL 2025 का पूरा समीकरण… – भारत संपर्क