Raigarh: विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर जे एस पी फाउंडेशन ने लगाए…- भारत संपर्क

0
Raigarh: विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर जे एस पी फाउंडेशन ने लगाए…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 29 अप्रैल 2024। लोगों को पशु स्वास्थ्य व उनके महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें अपने पशुधन को बेहतर देखभाल के लिए प्रोत्साहित करने विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन किया जाता है। जे एस पी फाउंडेशन द्वारा उप संचालक शासकीय पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ की सहभागिता में संबलपुरी आदर्श गोठान के गो-धन के बेहतर उपचार व देखभाल के लिए पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में 53 गो वंश का उपचार किया गया और निःशुल्क दवाइंया उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा गावों में गोपालक कृषकों के लिए पशुधन जागरूकता कार्यक्रमों केआयोजन सहित गोवर्धन केंद्रों में प्राथमिक उपचार किये गए और गांव के किसानों को पशुओं को होने वाले मौसमी बीमारियों के बारे समझाइश दी गई।

जे एस पी फाउंडेशन द्वारा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ की सहभागिता में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर संबलपुरी आदर्श गोठान में गोधन के लिए जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किये गए। शिविर में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ डी डी झारिया , डॉ विजय सिंह एवं उनकी टीम ने सेवाएं दी। इस दौरान गाय बछड़े में होने वाले डिबिलिटी ,डीवर्मिंग , एनोरेक्सिया , फ़ीवर , घाव ,लेमनेस, जैसे बिमारियों के उपचार किये गए और उनके लिए दवाइंया उपलब्ध कराइ गई। शिविर के दौरान जे एस पी सी एस आर प्रभारी जीतेन्दर घई , वेटेनरी डॉ विवेक पटेल एवं सहायक हेमलाल साहू उपस्थित रहे।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे चरण में क्रमशः जिले के 09 ग्रामों में संचालित गोवर्धन क्रांति केंद्र में परियोजनान्तर्गत एकताल ,केसला , जमरंगा , खडगाव , रुपूँगा ,लेबड़ा ,सपनई ,भेलवाटिकरा ,तिलगा में गोधन व पशुपालकों के लिए पशुधन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम जामपाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशुओं में होने वाली बीमारी खुरहा -चपका , गलघोंटू ,एकटंगिया पी पी आर व ईटी जैसे रोग के बारे में जानकारी दी गई और उसके रोकथाम व उपचार के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। इसके अलावा हरा चारा नेपियर , बरसीम ,ज्वार बाजरा से सम्बंधित फसल चक्र और अजोला टैंक ,पैरा यूरिया उपचार के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा गोधन दुग्ध वृद्धि के लिए सभी पशुपालकों को केल्सियम वितरित किये गए। विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रमों से लगभग 200 पशुपालक लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम मोदी जिस त्रिनिदाद और टोबैगो गए, वहां का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है? – भारत संपर्क| BPSC 71st CCE 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट बदली, देखें किन-किन…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया सम्मान – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुंबई से सिर्फ 100 किमी दूर ये पहाड़ी जगह है जन्नत, यहां एक दिन की यात्रा ऐसे…| डीएपी की सीमित उपलब्धता के बीच वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण – भारत संपर्क न्यूज़ …