सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना- भारत संपर्क

0

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। चोरों ने एक और सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग ढाई से तीन लाख बताई जा रही है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पतासाजी कर रही है।एनटीपीसी लाटा में सेवानिवृत्त कर्मी सुखदेव प्रसाद राम का मकान है। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सुखदेव का परिवार जशपुर गया था। लाटा के मकान में ताला लगा हुआ था। इस बीच पड़ोसी ने मोबाइल से सुखदेव को उसके घर का ताला टूटने की जानकारी दी। सुखदेव घर पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई है। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।रिटायर्ड कर्मी ने घटना की सूचना दर्री थाना को दी। इसमें बताया गया है कि चोरों का गिरोह मकान से सोने के चैन, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट और चांदी की पायल सहित तीन फुल्ली चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोर अन्य सामान भी चोरी कर फरार हैं। सुखदेव की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क| माणिक विश्वकर्मा बने हिंदी सलाहकार समिति के राष्ट्रीय सदस्य,…- भारत संपर्क| Scholarship: थाईलैंड से स्कॉलरशिप में करें पढ़ाई, ट्यूशन फीस होगी माफ… फ्री…