रायपुर में खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम का ताला खोलकर 2.56 लाख की चोरी, CCTV डीवीआर गायब
खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम का ताला खोलकर 2.56 लाख की चोरी। (एआई जनरेटेड)HighLights
- पंडरी के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना शोरूम में चोरी।
- ताला खोलकर लॉकर से 2.56 लाख रुपये नकद किए पार।
- पहचान छिपाने को कैमरों की दिशा बदली, डीवीआर भी उड़ाया।
, रायपुर: पंडरी के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी हुई है। नकाबपोश चोर दुकान का ताला खोलकर अंदर घुसा और लाकर में रखे दो लाख 56 हजार 163 रुपये नकद पार कर दिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। पंडरी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सुबह दुकान पहुंचने पर गायब मिला ताला
पुलिस के अनुसार, शोरूम में धमतरी निवासी चंद्रहास रजक स्टोर मैनेजर के पद पर काम करते हैं। 24 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन 25 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर में ताला नहीं लगा था। अंदर जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदली हुई थी। दुकान के गल्ले में लाक लगा था।
लाल हुडी पहने और चेहरा ढके संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
- मैनेजर ने इसकी जानकारी दुकान मालिक ऐश्वर्य मार्या को दी। इसके बाद चाबी मंगवाकर गल्ला खोला गया तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। मालिक के पहुंचने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
- इसमें रात करीब दो बजे लाल रंग की हुडी पहने और चेहरा ढके एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुसता और कैमरों से छेड़छाड़ करता नजर आया। फुटेज के अनुसार, संदिग्ध दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और लाकर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- CG में मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियम बदले, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता
Leave a Reply