मोह माया के कारण मनुष्य अपने कर्तव्य से हो जाता है विमुख, 9…- भारत संपर्क

0

मोह माया के कारण मनुष्य अपने कर्तव्य से हो जाता है विमुख, 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ समापन

कोरबा। ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में विशाल सिंह राजपूत निवास में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का गीता सार, गीता हवन, सहस्त्रधारा, कपिला तर्पण और हवन यज्ञ के बाद समापन हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अंतिम दिवस कथा वाचक पंडित राजेन्द्र महराज ने गीता सार के 18 अध्याय के बारे में बताते हुए कहा कि सांसारिक मोह,माया के कारण मनुष्य अपने कर्तव्य से विमुख हो जाता है लेकिन मनुष्य को कर्तव्य का पालन करना चाहिए। शरीर नाशवान है लेकिन आत्मा अमर है। निष्काम काम से भाव पूर्वक काम केवल दूसरों के लिए काम करना चाहिए, इससे मनुष्य का कल्याण होता है। चौथे अध्याय में बताया गया है नि:स्वार्थ भाव से मनुष्य को कर्म करना चाहिए। मनुष्य को अनुकूल परिस्थितियों में जीवन जीना चाहिए, क्योंकि सुख और दुख आते रहते हैं। सबके शरीर में भगवान का दर्शन करना चाहिए अर्थात सबमें भगवान है।श्रीमद् भागवत महापुराण कोई अछूता नहीं है। आठवें अध्याय में बताया गया कि मरने के समय मनुष्य जो भाव सुमरन करेगा, उसी भाव को प्राप्त करेगा। सभी मनुष्य भागवत प्राप्ति के अधिकारी हैं। दसवें अध्याय में बताया गया कि संसार में जहां सुंदरता विलक्षणता दिखे, उसको भगवान का स्वरूप मानकर स्वीकार करना चाहिए। जगत को भगवान का स्वरूप मानना है। जो व्यक्ति शरीर इंद्रिय, मन,बुद्घि भगवान को अर्पण कर देता है, वही भगवान को प्रिय होता है। तेरहवें अध्याय मे बताया गया कि संसार में परमात्मा को जो जान लेता है वह भव रूपी बंधन से छूट जाता है। चौदहवें अध्याय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा सत, रज, तम गुणों से विलुप्त होने जाने पर व्यक्ति परमात्मा को प्राप्त कर लेता है। संसार का मूल आधार परम पूज्य परमात्मा है उसका भजन करना चाहिए। सोलहवें अध्याय में बताया गया है कि दुर्गुण और दुराचार करने वाले से मनुष्य 84 लाख योनियों में भटकता है इसलिए अधर्म और पाप के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। श्रद्घा पूर्वक जो भी कार्य करें सब भगवान को समर्पित करना चाहिए। इस कथा के मुय यजमान विशाल सिंह राजपूत, शकुंतला देवी व आयोजक मीरा देवी राजपूत थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क में बवाल, यूनुस के मंत्री पर पत्थर और अंडे से… – भारत संपर्क| शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क| गाजियाबाद: कौन है हिस्ट्रीशीटर विनित, जिसने एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे सिपाह… – भारत संपर्क| पासपोर्ट आपके द्वार… पटना NIFT का मोबाइल वैन कैम्प का विशेष आयोजन कल से| JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…