पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ से मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव…- भारत संपर्क

0
पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ से मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव…- भारत संपर्क

बिलासपुर। रायगढ़ कथक घराने के प्रमुख स्तंभ गुरू पंडित रामलाल बरेठ जी पद्यश्री सम्मान प्राप्त कर आज बिलासपुर अपने निवास शैल विहार कॉलोनी वार्ड क्र.15 विकास नगर पहुॅचे। इस मौके पर उनके निवास में अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा, तोखन साहू भाजपा प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पद्यश्री रामलाल बरेठ जी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से आग्रह किया कि चक्रधर कला केन्द्र भोपाल में जिस तरह से है उसी तरह बिलासपुर में भी खुलना चाहिए जिसे सरल एवं सहज रूप से उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, पार्षद राजेश सिंह, मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता ने भी सौजन्य भेंट मुलाकात कर श्री बरेठ जी का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ की डॉ. मनीषा त्रिपाठी कलिंगा यूनिवर्सिटी में सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| खुदकुशी के इरादे से युवक ने अरपा नदी में लगाई छलांग, तो वहीं…- भारत संपर्क| Viral Video: बारात में बैटमैन की गाड़ी लेकर पहुंचा दूल्हा, एंट्री देख हिल गए घराती और…| *मूसलाधार बारिश के बीच छाता लेकर सड़क में धरने में बैठ गए बगीचा वासी,जशपुर…- भारत संपर्क| हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी ब… – भारत संपर्क