Raigarh News:  पुलिसकर्मी ने मारी खूद को गोली…गंभीर रूप से…- भारत संपर्क

0
Raigarh News:  पुलिसकर्मी ने मारी खूद को गोली…गंभीर रूप से…- भारत संपर्क

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में आज दोपहर एक पुलिसकर्मी ने खुद की शासकीय रायफल से गोली मारकर जान लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल बिलासपुर अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाअधिकारियांे के साथ साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी पहुंचे। खूद को गोली मारने वाले पुलिस जवान का नाम सन्नी मालाकार बताया जा रहा है और इनशास रायफल से चलायी गई गोली उसके सीने के आरपार हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना था कि पारिवारिक कारणों के कारण उसने खुद पर गोली चलायी है और पुलिस द्वारा उसके घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गोली उसके सीने के उपर लगी है और उसे यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अभी नाॅर्मल है जिसके कारण उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें उक्त सिपाही ने पारिवारिक कारणों से खुद को गोली मारी है और आगे की विवेचना जारी है। घर को सील कर दिया गया है और पूरी विवेचना के लिए आदेश दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह जवान पुलिस लाईन में बतौर आरक्षक के पद पर कार्यरत था और पुलिस की इनशास रायफल से खुद पर गोली चलायी है।
दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़

Previous articleRaigarh News: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जूटमिल थाना पदस्थ है
Next articleदो VIP वन भैंसे दो माह में पी गए 4 लाख 60 हजार का पानी, 6 वन भैंसे 40 लाख का करते है हर साल भोजन
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 अलग-अलग तरीकों से बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट…| तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के…- भारत संपर्क| एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क| परसाई स्मृति पर प्रलेस और प्रेस क्लब का आयोजन — भारत संपर्क