कोरबा में गर्मी झुलसा रही, पारा रहा सर्वाधिक- भारत संपर्क

0

कोरबा में गर्मी झुलसा रही, पारा रहा सर्वाधिक

कोरबा। चंद दिन राहत के अब एक बार फिर जिले का अधिकतम तापमान बढ़ोतरी पर है। दिन का पारा दो डिग्री बढक़र 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह रात के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हो गई। दिनभर धूप व बादल आते-जाते रहे। भले ही धूप थोड़ी कम लगी, लेकिन उमस ने बेचैन किया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मौसम के करवट लेने की संभावना है, जिससे कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश संभावित है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ते क्रम में रहेगा। बारिश होने की गतिविधियां भी बढऩे की संभावना है। एक साइक्लोन मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को परिवर्तित करेगा। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम को बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में अभी सर्वाधिक तापमान कोरबा में 43.3 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि रायगढ़ 39.9 और बेमेतरा 39.6 डिग्री के साथ खूब तप रहे हैं। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से जारी हुए वेदर फोरकास्ट के मुताबिक हफ्ते भर में जिले का अधिकतम दोबारा बढऩे की संभावना है। वेदर फोरकास्ट के मुताबिक हर दिन इसमें एक से दो डिग्री की वृद्धि संभावित है। इस बीच सुबह और शाम को बादल भी छाए रहेंगे, वहीं कुछ हिस्सों में तेज धूप से बनने वाले सिस्टम से बूंदाबांदी भी संभावित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…| Bads of Bollywood: चक दे फट्टे!… शाहरुख खान के बेटे ने शुरू किया करियर तो सनी… – भारत संपर्क| इजराइल ने यमन में हूती ठिकानों पर क्यों हमला किया? 6 की मौत 86 घायल – भारत संपर्क| मोहम्मद रिजवान को मैच हरवाने के लिए इतना पैसा दिया गया? टीम को फंसाकर हो गए… – भारत संपर्क| हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन