भीषण गर्मी में नहीं थम रही ट्रेनों की लेटलतीफी, शिवनाथ के…- भारत संपर्क

0

भीषण गर्मी में नहीं थम रही ट्रेनों की लेटलतीफी, शिवनाथ के समय में भी सुधार नहीं, यात्रा करना साबित हो रहा कष्टकारी, लोगों में आक्रोश

कोरबा। भीषण गर्मी में ट्रेन की यात्रा करना मुश्किल साबित हो रहा है। तय समय से कई घण्टे देरी से ट्रेनें चल रही हैं। ऐसी कोई ट्रेन नहीं है जो समय पर चल रही हो। जिससे यात्रियों का आक्रोश भडक़ने लगा है। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से सफर करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शिवनाथ एक्सप्रेस के निर्धारित समय पर ट्रेन के परिचालन में सुधार नहीं हो रहा है। गाड़ी हर दिन घंटों विलंब से कोरबा पहुंच रही है। शक्रवार को भी गाड़ी 2.45 घंटे की देरी से कोरबा स्टेशन पहुंची थी। इसका कोरबा आने का निर्धारित समय सुबह 8.55 बजे है। जबकि यह गाड़ी 11.40 बजे पहुंची थी। यह सिलसिला लगातार जारी है।कोरबा की एक ट्रेन के समय में सुधार होने पर दूसरी गाड़ी की लेटलतीफी शुरू हो जाती है। इस कारण यात्रियों को जहां स्टेशन में घंटों इंतजार करना पड़ता है तो दूसरी तरफ गंतव्य स्थान तक पहुंचने में विलंब हो रही है। शनिवार को कोरबा से रवाना होकर अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से कोरबा रेलवे स्टेशन से छूटी। इस गाड़ी का कोरबा से रवाना होने निर्धारित समय सुबह 11.33 बजे है। जबकि यह शाम साढ़े चार बजे के बाद रवाना हुई। इससे लंबी दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा हो रही है। बताया जा रहा है कि कई यात्री ट्रेन के छूटने के निर्धारित समय पर कोरबा स्टेशन पहुंच गए थे। लेकिन रैक कोरबा नहीं पहुंची थी। सुबह वाली बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर बिलासपुर से साढ़े सात की बजाए काफी विलंब से रवाना हुई। इस कारण गाड़ी सुबह 10 बजे की बजाए दोपहर तीन बजे के बाद पहुंची। यही ट्रेन कोरबा से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बनकर रवाना होती है। इस कारण यात्रियों को ट्रेन के छूटने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि जब यात्री स्टेशन पहुंचे तो उन्हें गाड़ी के पांच घंटे देरी से रि-शेड्यूल होने की जानकारी दी गई। लेकिन उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से आने-वाने यात्रियों को फिर घर से वापस स्टेशन आने में काफी दिक्कतें होती है। इस कारण उन्होंने स्टेशन पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। गर्मी में समस्या और बढ़ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क में बवाल, यूनुस के मंत्री पर पत्थर और अंडे से… – भारत संपर्क| शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क| गाजियाबाद: कौन है हिस्ट्रीशीटर विनित, जिसने एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे सिपाह… – भारत संपर्क| पासपोर्ट आपके द्वार… पटना NIFT का मोबाइल वैन कैम्प का विशेष आयोजन कल से| JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…