नगरीय निकाय में प्रत्यक्ष चुनाव की उठने लगी मांग, पार्षदों…- भारत संपर्क

0

नगरीय निकाय में प्रत्यक्ष चुनाव की उठने लगी मांग, पार्षदों की बजाय जनता करे अध्यक्ष और महापौर का चयन

कोरबा। लोक सभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकायों के चुनाव की बारी है। राज्य के पूर्व सरकार ने नगरीय निकायों में अध्यक्ष का चुनाव सीधे न करा कर अप्रत्यक्ष रूप से कराया था, राज्य में सत्ता बदलने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा निकायों के चुनाव में अध्यक्ष और महापौर पद के लिए भी सीधा चुनाव करा सकती है। नगर के लोग भी चाहते हैं कि अध्यक्ष महापौर प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुने जाने चाहिए, इससे पार्षदों का दबदबा अध्यक्ष पर कम रहेगा। प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई है। आम जनता का मानना है कि अगर निकाय चुनाव में जनता को सीधा अध्यक्ष चुनने का मौका मिलेगा तो मतदाताओं को निकाय में पार्षद व अध्यक्ष के लिए अलग अलग 2 वोट डालने का अधिकार मिलेगा। अध्यक्ष का सीधा चुनाव होता है, तभी चुनाव जैसा लगता है, लेकिन जब पार्षद निकाय के अध्यक्ष चुनते हैं तो आम नागरिकों में उत्साह नहीं रहता। आम जनता का कहना है कि निकायों के अध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा होना चाहिए। नगरीय निकाय के अध्यक्ष का चुनाव मतदाता के बीच होना चाहिए। जो अध्यक्ष बने वह आम नागरिक को साथ लेकर चले और नागरिकों के मत से चुना जाना चाहिए। जनता का मानना है कि जो भी जनप्रतिनिधि बने वह नगर की ओर ध्यान दे और जनता के द्वारा चुना जाना चाहिये। नगरीय निकाय के अध्यक्ष का चुनाव सीधे होना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| भव्य भजन संध्या में गूंजे बाबा रामदेव जी व आई माता के भजन — भारत संपर्क| मनरेगा के तहत औचित्यपूर्ण हितग्राहीमूलक एवं अभिसरण के तहत…- भारत संपर्क