Sarangarh News: हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को किया…- भारत संपर्क

0
Sarangarh News: हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को किया…- भारत संपर्क

सारंगढ़। सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला में 26-27 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है। सुरेंद्र अजय वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि, पिछले साल जून के महीने में यहां पर हाथियों का दल आया और यहीं पर अपना डेरा जमा लिया। आजकल ये बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। यहां पर ये फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण भी दहशत में हैं।

वन विभाग ने की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। ग्रामीणों को तेंदूपत्ता के लिए जंगल जाने से भी रोका गया है। अफसरों का कहना है कि, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है उसका आंकलन करके मुआवजा दिया जाएगा। इसलिए वे हाथियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ujjain Mahakal: महाकाल के शिवलिंग से गिरा भांग का मुखौटा, क्या आने वाली है … – भारत संपर्क| रायगढ़ में आधी रात नियमों को ताक पर रखकर शहर में दौड़ रहे भारी वाहनें, करोड़ों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क