खतरे के बाद भी कब्जाधारी मकान छोडऩे को तैयार नहीं- भारत संपर्क

0

खतरे के बाद भी कब्जाधारी मकान छोडऩे को तैयार नहीं

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी पूर्व के एनएफ और सुपरएफ श्रेणी के मकानों की स्थिति बदहाल हो चुकी है कि अब मरम्मत के योग्य भी नहीं बचे है। लिहाजा ऐसे मकानों को अब खाली कराकर तोडऩे का निर्णय विभाग ने लिया है। जिसकी अनुमति भी मुख्यालय से मिल चुकी है। पहले चरण में प्रबंधन द्वारा एनएफ के मकानों को तोडऩे का फैसला लिया है। मकानों को तोडऩे के लिए नोटिस जारी किया गया था। 15 दिन की मोहलत दी गई थी। उसके बाद भी अब तक कब्जाधारियों ने मकान खाली नहीं किया है। अब सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। लगातार मकानों का छज्जा गिर रहा है। मकानों के पिलर इतने कमजोर हो गए हैं कई जगह से दरारे सामने आ चुके हैं। एक ब्लॉक में 12-12 मकान है। दबाव अधिक बनने पर मकान गिर सकते हैं। खुद के कर्मियों को सीएसईबी प्रबंधन द्वारा दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। 15 से 20 परिवार ऐसे थे जिनको बड़े मकान दिए गए हैं। जबकि कब्जाधारियों को उसी जगह पर छोड़ दिया गया है। कब्जाधारी मकान खाली करने को राजी नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क में बवाल, यूनुस के मंत्री पर पत्थर और अंडे से… – भारत संपर्क| शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क| गाजियाबाद: कौन है हिस्ट्रीशीटर विनित, जिसने एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे सिपाह… – भारत संपर्क| पासपोर्ट आपके द्वार… पटना NIFT का मोबाइल वैन कैम्प का विशेष आयोजन कल से| JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…