पत्नी ने की थी खुदकुशी, पति पर एफआईआर- भारत संपर्क

0

पत्नी ने की थी खुदकुशी, पति पर एफआईआर

कोरबा। पति की तीसरी शादी से नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर पत्नी को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल जुलाई में विमला बंजारे नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली थी। विमला तहसीलभाठा कटघोरा की रहने वाली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि विमला का पति राजकुमार आनंद उम्र 31 वर्ष ने पहली पत्नी को छोड़ विमला से चुडिय़ाही शादी की थी। विमला के चार बच्चे अपने मा-पिता के साथ रहते थे। राजकुमार अत्यधिक शराब पीता है इससे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए थे। विमला पति के घर को छोडक़र अपने माता-पिता के घर चली गई थी। एक-दो माह से अपने मायके में रह रही थी। इस बीच राजकुमार ने एक दूसरी महिला के साथ विवाह कर लिया। महिला 12 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे राशन दुकान से चावल लेकर पति के साथ रहने के लिए अपने घर जा रही थी। घर पहुंचकर उसने राजकुमार को दूसरी महिला के साथ रहते देखा, इस पर विरोध किया। तब राजकुमार ने मारपीट कर महिला को बाहर निकाल दिया। महिला को लगा कि वह चार बच्चों की परवरिश अब कैसे करेगी। इससे दुखी होकर महिला ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने आरोप पर केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…| Bads of Bollywood: चक दे फट्टे!… शाहरुख खान के बेटे ने शुरू किया करियर तो सनी… – भारत संपर्क| इजराइल ने यमन में हूती ठिकानों पर क्यों हमला किया? 6 की मौत 86 घायल – भारत संपर्क| मोहम्मद रिजवान को मैच हरवाने के लिए इतना पैसा दिया गया? टीम को फंसाकर हो गए… – भारत संपर्क| हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन