सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर व नगदी की चोरी- भारत संपर्क

0

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर व नगदी की चोरी

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। करतला थाना क्षेत्र में ग्राम भेलवाटार में रहने वाले एक ग्रामीण के मकान में धावा बोलकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है। गांव में रहने वाला कार्तिक राम सिदार परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहंदा गए थे। शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य घर लौटे तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें से सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। 15 हजार रुपए नकद भी चोर ले गए थे। ग्रामीण ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग लाख रुपए बताई गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परिवार से नाराज होकर लखनऊ से दिल्ली पहुंची युवती, पुलिस ने लगा लिया पता… … – भारत संपर्क| पहले लगाया गले, फिर कंधे पर किया किस… वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी…| बिना CIBIL स्कोर भी इन लोगों को मिल सकता है लोन! ये है नियम- भारत संपर्क| सरकण्डा पुलिस का फरार आरोपियों पर शिकंजा, 9 वारंट तामील — भारत संपर्क| ‘सिर्फ एक हफ्ता…’ चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा, इस वजह से… – भारत संपर्क