Raigarh News: रायगढ़ श्याम मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव आज श्याम…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: रायगढ़ श्याम मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव आज श्याम…- भारत संपर्क

रायगढ़ टॉप न्यूज 24 मई 2024। संजय काम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष पद का 25 मई शनिवार को विधिवत चुनाव होगा। मंडल में अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। वर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (चिराग) का दो वर्ष का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है। वर्ष 2024- 25 एवं 2025-26 के लिए नए अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इस हेतु 22 मई बुधवार को मंडल के सदस्यों को आम सभा आयोजित की गई। आम सभा सर्वसम्मति से 25 मई को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। श्याम मंडल सुचारू रुप से चले और सभी सदस्यों को अवसर मिले इस हेतु प्रतिवर्ष निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ अध्यक्ष का चुनाव होता है एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यकाल के लिए बाकी पदों का चयन किया जाता है।

निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11:00 प्रारंभ हो जाएगी में सर्वप्रथम 11 से 12:00 तक अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दोपहर 12:00 के बाद आए हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी जिसमें 12:30 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के पश्चात बचे हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। दोपहर 1:30 बजे से 3:30 तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी एवं श्री श्याम मंडल के सभी सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जावेगी एवं विजय प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। नाम वापसी में अगर एक ही प्रत्याशी शेष बचता है तो सर्व सम्मति से जब ही वे स्वतः अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे। श्याम मंडल अध्यक्ष पद की पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शिता से करवाने के लिए शहर के तीन गणमान्य व्यक्तियों को पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी बनाया जाएगा। जो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे एवं किसी विवाद की स्थिति पर उन्हें का निर्णय मान्य होगा। श्याम मंदिर के प्रथम तल पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। श्री श्याम मंडल रायगढ़ ने सभी सदस्यों को चुनाव में अधिक से अधिक हिस्सा लेकर मतदान करने की अपील की है।

Previous articleढाई लाख से अधिक के भुगतान पर सेवादाताओं का कटेगा टैक्स…वित्त विभाग ने जारी किया पत्र
Next articleRaigarh News: सीसीपीएल की तैयारियों पर हुई चर्चा, राज्यभर के खिलाडिय़ों का होगा जमावड़ा
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, उधर जूनियर NTR ने YRF को दिया एक और झटका! – भारत संपर्क| CPL 2025: 10 चौके-छक्के ठोक काइरन पोलार्ड ने शाहरूख खान की टीम को दिलाई दूस… – भारत संपर्क| मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…