संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में अखंड नवधा रामायण यज्ञ का…- भारत संपर्क

0

संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में अखंड नवधा रामायण यज्ञ का आयोजन

कोरबा। करतला ब्लॉक के वनांचल ग्राम नवापारा (घिनारा) में ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में अखंड नवधा रामायण यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञाचार्य पं गजानन दुबे ने कहा कि रामचरित मानस के आरण्यकाण्ड में नवधा भक्ति का वर्णन मिलता है। श्रीराम जी ने शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश किया। उन्होंने कहा था कि भक्ति नौ प्रकार की होती है।संतों की संगति अर्थात सत्संग, श्रीराम कथा में प्रेम, गुरुजनों की सेवा, निष्कपट भाव से हरि का गुणगान, पूर्ण विश्वास से श्रीराम नाम जप, इंद्रिय दमन तथा कर्मों से वैराग्य, सबको श्रीराममय जानना, यथालाभ में संतुष्टि तथा छल रहित सरल स्वभाव से हृदय में प्रभु का विश्वास इस प्रकार से समझाया है। इस आयोजन में दूर दराज से श्रद्धालु भक्त, श्रोतागण,मानस भजन मंडली, मानस प्रवक्ता पहुंच कर अपनी कला कौशल का प्रस्तुतिकरण किया। संध्याकालीन महा आरती मेंश्रद्धालुओं ने भक्तजनों का जोश उत्साह बढ़ाया। आरती पूजन पश्चात प्रसाद का आयोजन किया गया। विधायक रामपुर विधासभा क्षेत्र फूल सिंह राठिया ने भी नवधा रामायण कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगो को भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करने प्रेरित किया। यज्ञाचार्य पं गजानंद दुबे, पं गीता प्रसाद मिश्रा, एवं पं जयलाल प्रसाद पांडे, पं तोयम दुबे, श्रीकेशन महाराज ने पूजन कार्य कराया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ननकीराम कंवर पूर्व विधायक ने शामिल होकर हवन पूजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं की लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Conjuring Last Rites: मुझे माफ करना… कंजूरिंग डायरेक्टर ने सेट पर देखी कभी ना… – भारत संपर्क| पुराने प्रेशर कुकर को लगातार यूज करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप? एक्सपर्ट…| CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…| मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| शेख हसीना की आवाज अब नहीं सुन पाएंगे बांग्लादेशी, यूनुस सरकार का नया फैसला – भारत संपर्क