तेंदुए की मौत, एक्जाइटिस की बीमारी से पाया गया ग्रसित, इलाज…- भारत संपर्क

0

तेंदुए की मौत, एक्जाइटिस की बीमारी से पाया गया ग्रसित, इलाज के लिए किया गया था ट्रेंकुलाइज

कोरबा। कटघोरा वन मंडल की ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में ट्रेंकुलाइज किए गए तेंदुए की मौत हो गई है। बीमार तेंदुआ के इलाज के लिए वन विभाग में रेस्क्यू कर ट्रेंकुलाइज किया था। तेंदुए को बेहोश अवस्था में पिंजरे में डाल कटघोरा वन मंडल के केसेनिया डिपो में रखा गया था। यहां कानन पेंडारी बिलासपुर के पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन अपनी टीम के साथ तेंदुए का इलाज कर रहे थे। रविवार रात करीब 9.30 बजे तेंदुए को कानन पेंडारी शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां देर रात को तेंदुए ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले या माना जा रहा था कि गर्मी की वजह से तेज गर्मी की वजह से तेंदूआ हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है बाद में इलाज के दौरान मैन एक्जाइटिस की बीमारी से ग्रसित होना पाया गया। वन विभाग के अफसर का कहना है कि पांच साल का तेंदुआ वयस्क था। काफी सुस्त होने की वजह से उसके शिकार की आशंका थी। साथ ही इलाज करना आवश्यक था। इसलिए तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया था। यह बताना होगा कि कोनकोना के जंगल में तेंदुआ को खेत में सुस्त हालत में टहलते रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा था। करीब आठ दिन पहले चैतमा वन परिक्षेत्र के राह में बछड़े का शिकार किए जाने से नाराज एक किसान ने जहर देकर तेंदुए को डाला था। इस मामले में तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम गिरफ्तार कर चुकी है। तेंदुए का अंग काट कर ले जाने वाले फरार आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। इस बीच तेंदुए की मौत की यह दूसरी घटना हो गई है। ट्रेंकुलाइज के बाद तेंदुए की हुई मौत से कई सवाल उठ रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Conjuring Last Rites: मुझे माफ करना… कंजूरिंग डायरेक्टर ने सेट पर देखी कभी ना… – भारत संपर्क| पुराने प्रेशर कुकर को लगातार यूज करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप? एक्सपर्ट…| CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…| मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| शेख हसीना की आवाज अब नहीं सुन पाएंगे बांग्लादेशी, यूनुस सरकार का नया फैसला – भारत संपर्क